पाली : पहली बार समाज मंदिर में गरबा महोत्सव, महिलाओं और बच्चों ने जमकर किया मां अम्बे का गुणगान

पाली : नवरात्रा के पावन अवसर पर श्री नामदेव हिन्दू छीपा पाली समाज मंदिर, हेटला बास प्यारा चौक में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पाली नामदेव महिला मंडल की ओर से किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष विमला कुमकुम भाटी ने बताया कि पहली बार नवरात्रा में समाज मंदिर में एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने मां अम्बे की आरती कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद छोटे बच्चों ने मां अम्बे के समक्ष मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। समाज की महिलाओं ने भी गरबा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गरबा नृत्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं महिला मंडल द्वारा छोटी बालिकाओं का तिलक कर उनका विशेष स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वंदना पाटनेचा, शशिकला, शारदा देवड़ा, बसंती राठौड़, मंजुलता पंवार, निर्मला मेडतवाल, प्रमिला पाटनेचा, रेखा भाटी, कुमलता गेहलोत सहित समाज की कई महिलाओं ने सहयोग किया। अंत में माता जी का प्रसाद वितरित किया गया।



