जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने बीजापुर ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने शुक्रवार को जिले के बाली उपखंड के बीजापुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटरों का दौरा कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर की मंशा के अनुरूप आमजन को अधिकतम लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलक्टर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि शिविरों के माध्यम से जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे और किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विभिन्न विभागों के आंकड़े:
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अलग-अलग विभागों द्वारा लाभान्वित हुए राजस्व विभाग: 5 सहमति से विभाजन, 23 एफ.आर.सी., 15 नाम शुद्धि, 32 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण।, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग: 15 आवासीय भूखंडों के पट्टे, 4 सरकारी भवन पट्टे जारी।, वन विभाग: 100 पौधे वितरित।, चिकित्सा विभाग: 306 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण।, पशुपालन विभाग: पशु बीमा पॉलिसियां जारी।, महिला एवं बाल विकास विभाग: 25 पीएमवीवाई योजनाओं का लाभ, 7 ई-केवाईसी पूर्ण।, आयुर्वेद विभाग: 90 लोगों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, विकास अधिकारी भोपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी दिनेश गहलोत, ग्राम विकास अधिकारी विकास, प्रशासक मोनिका सिंह, पटवारी सहित बड़ी संख्या में आमजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सेवाड़ी स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
शिविर निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर मंत्री ने सेवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, पर्ची वितरण, रजिस्टर और विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन की प्राथमिक आवश्यकता हैं, इसलिए अस्पतालों में साफ-सफाई, औषधि उपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।




