पाली : आयोजित प्रांत स्तरीय गणित मेला संपन्न, 13 जिलों की 378 प्रतिभाओं ने दिखाई गणितीय प्रतिभा, सोजत व जोधपुर के प्रतिभागी रहे अव्वल

पाली : विद्या भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय गणित मेला का तीन दिवसीय आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक सरस्वती विद्या मंदिर, मंडिया रोड पाली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस मेले में जोधपुर प्रांत के 13 जिलों की 378 प्रतिभाओं ने भाग लेकर गणितीय ज्ञान, वैदिक गणित, प्रयोग और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। गणित मेले का समापन समारोह शनिवार सुबह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन सत्र में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मेले के दौरान शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें वैदिक गणित, गणितीय मॉडल प्रदर्शन, प्रयोग, प्रश्न मंच और प्रश्न वाचन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम प्रभारी नितेश तोशावरा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था।

वैदिक गणित प्रश्न मंच में सोजत के प्रतिभागियों का दबदबा
शिशु वर्ग: प्रथम स्थान – मोतीचंद सेठिया (सोजत सिटी), द्वितीय – शारदा बाल निकेतन (मुंडवा)
बाल वर्ग: प्रथम – आदर्श विद्या मंदिर (बाड़मेर), द्वितीय – आदर्श विद्या मंदिर (नोखा)
किशोर वर्ग: प्रथम – मोतीचंद सेठिया (सोजत नगर), द्वितीय – आदर्श विद्या मंदिर (जोधपुर महानगर)
तरुण वर्ग: प्रथम – मोतीचंद सेठिया (सोजत), द्वितीय – आदर्श विद्या मंदिर (पीपाड़ शहर)
गणितीय प्रदर्शन प्रतियोगिता में रचनात्मकता की झलक
शिशु वर्ग में भूमिका बालिका (जोधपुर) और शौर्य वीर सिंह (सिरोही) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग में रोहित सोलंकी (पीलीबंगा) ने समबहुभुज विषय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि किशोर वर्ग में महेंद्र कुमार (बाड़मेर) और शीतल कंवर (बीकानेर) ने क्रमशः प्रमेय और क्षेत्रमिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तरुण वर्ग में वंशिका मालवीय (सिरोही) ने त्रिकोणमिति में प्रथम स्थान पाया।

गणित प्रयोग और प्रश्न वाचन में जोधपुर व पाली के प्रतिभागी चमके
गणित प्रयोग प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से विवान (सिरोही) और बाल वर्ग से कशिश (शिवगंज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित प्रश्न वाचन में बाल वर्ग से मोनिका चौधरी (जोधपुर), किशोर वर्ग से मोहित कुमार (बालोतरा) और तरुण वर्ग से मंजू कंवर राठौर (जोधपुर महानगर) विजेता रहे।
अतिथियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह
समापन समारोह में जोधपुर प्रांत निरीक्षक भगवत जी दान, जिला व्यवस्थापक महावीर जी सालेचा, जिला सचिव चंदन सिंह राजपुरोहित, संरक्षक गिरधारी लाल भाटी, प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी, वैदिक गणित प्रमुख विश्वजीत सिंह, विक्रम शर्मा, दीपिका ओझा, गजेंद्र सिंह, कैलाश सोनी, भागीरथ विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणित को सरल और रोचक तरीके से सीखने की प्रेरणा दी तथा विजेताओं को बधाई दी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि प्रत्येक वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय गणित मेले में जोधपुर प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे।



