google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली: 60 दिवसीय “तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” की शुरुआत, दुकानदारों को दी चेतावनी

पाली। जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 8 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे 60 दिवसीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मंगलवार को पाली जिला मुख्यालय में तम्बाकू विक्रेताओं और होलसेलर्स को जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत टीम ने पूरे शहर में भ्रमण कर तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन वाले बोर्ड और स्टीकर्स हटवाए। दुकानदारों को कोटपा अधिनियम का पालन करने और किसी भी रूप में तम्बाकू का प्रचार न करने के लिए समझाया गया।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग ने बताया कि जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का पोस्टर भी जारी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, के.सी. सैनी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलोजिस्ट और एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल के.सी. सैनी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले और कोटपा का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शिक्षण संस्थानों से 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों, हुक्का बार और ई-सिगरेट संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई और जुर्माना वसूली की जाएगी। डॉ. मारवाल ने जिले के सभी तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी तरह से तम्बाकू का प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रचार न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई तय है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button