पाली : SIR अभियान तेज, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज पांच दिनों से कर रहे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची अपडेट के लिए जागरूकता अभियान जारी

पाली। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पाली शहर में जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व पार्षद एवं जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज पिछले पांच दिनों से लगातार विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर गणना पत्र भरने का कार्य कर रहे हैं।

रंगरेज ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए उन्हें SIR प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने जायज मत के अधिकार की रक्षा के लिए जागरूक रहें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। रंगरेज ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बना सकती है।



