पाली : मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़ रफ्तार पर, कई बूथों का सघन निरीक्षण बीएलओ को सख्त निर्देश

पाली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मजबूती देने के लिए सोजत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) मासिंगाराम जांगीड़ ने सोमवार को रूपावास और सांडिया क्षेत्र में कई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए।
जांगीड़ ने बताया कि गणना प्रपत्र फीडिंग में अपेक्षित लक्ष्य पूरा नहीं होने पर बूथ संख्या 106 (रूपावास) तथा बूथ संख्या 95, 96 और 97 (सांडिया) का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन गणना प्रपत्रों का रोज़ाना संग्रहण सुनिश्चित करें और कार्ययोजना को समयबद्ध तरीके से लागू करें।

ईआरओ ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पूरी तरह समयबद्ध अभियान है। इसलिए बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा संकलन, परिगणना प्रपत्रों की पूर्ति और मैपिंग कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करें ताकि अभियान की समयसीमा सुनिश्चित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी असलम खिलजी, निर्मला चौहान, रुपाराम, सांडिया सरपंच माणकचंद सिलौड़ा, कमलेश पालीवाल, कनिष्ठ सहायक सुनिता चौधरी, और बीएलओ बाबूलाल, महेंद्र कुमार, विनोद वैष्णव व हरेंद्र सोऊ मौजूद रहे। पाली, सोजत और मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्रों में भी तेज़ी

इसी अभियान के तहत— पाली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 74, 75, 76 और 77 पर बीएलओ, बीएलए और वॉलंटियरों ने परिगणना प्रपत्रों का संग्रहण और ऑनलाइन एंट्री का कार्य किया। सोजत क्षेत्र के बांता गांव में भी टीमों ने फॉर्म संग्रहण और फीडिंग कार्य संपादित किए।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूसालिया के भाग संख्या 19 व 20, भाग संख्या 1 से 5, 22, तथा भाग संख्या 217 व 282 में बीएलओ द्वारा लगातार परिगणना प्रपत्रों का संग्रहण और भरवाने का कार्य किया गया।
अधिकारियों का कहना है कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण को समय पर और सटीकता के साथ पूरा करने के लिए सभी स्तरों पर गति और निगरानी दोनों बढ़ाई गई हैं।



