google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर व पाली में बीएलओ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दो अधिकारियों को मिला सम्मान

पाली : निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पाली जिले में बीएलओ स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों का सिलसिला जारी है। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 151 के बीएलओ इकबाल मोहम्मद ने गुरुवार को परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर एक मिसाल पेश की है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अधिकारी ने बताया कि बीएलओ इकबाल मोहम्मद द्वारा घर-घर पहुंचकर समय पर परिगणना प्रपत्र एकत्रित करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समयबद्ध अपलोड करना अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

इधर, पाली विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 106 का तहसीलदार निर्वाचन रेखा देवी ने निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे परिगणना प्रपत्रों के संग्रहण और ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचकर प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएं और निर्धारित समयावधि में पुनः संग्रहित कर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

जिलेभर में चल रहे इस अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अपडेटेड बनाना है, जिसमें बीएलओ की भूमिका अहम मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए बीएलओ की सराहना की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button