google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पाली के झालाराम देवासी होंगे सम्मानित, दिव्यांगजन अधिकारों के लिए अद्वितीय संघर्ष को मिली पहचान

पाली : निदेशालय विशेष योग्यजन की ओर से बुधवार को जयपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पाली के सामाजिक कार्यकर्ता झालाराम देवासी (जोयला) को सम्मानित किया जाएगा। वर्षों से दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे देवासी को राजस्थान स्तर पर यह विशेष सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (OTS) के भगवत सिंह मेहता सभागार, हरिशचंद्र माथुर परिसर में आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहेंगे।

झालाराम देवासी स्वयं 82 प्रतिशत दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शारीरिक चुनौती को कमजोरी नहीं बनने दिया। वर्षों से वे दिव्यांगजनों की समस्याओं को उठाने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पाली जिला मुख्यालय पर देवासी ने समाज के सहयोग से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य दिव्यांग सेवा भवन का निर्माण करवाया है।
यह भवन आज

मंदबुद्धि, अनाथ, निराश्रित, लावारिस दिव्यांगजन के लिए आश्रय स्थल और पुनर्वास केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। अब तक सैकड़ों दिव्यांगजनों को यहां पुनर्वासित कर मुख्यधारा से जोड़ा गया है, जो देवासी के अदम्य जज़्बे और सेवा भावना का प्रमाण है।

झालाराम देवासी को राज्य स्तरीय सम्मान मिलना पाली जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका संघर्ष, सेवा और दिव्यांगजन हित में किए गए नवाचारपूर्ण प्रयास उन्हें सामाजिक नेतृत्व की पंक्ति में विशिष्ट स्थान दिलाते हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button