google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में OBC सर्वे की बड़ी तैयारी: पाली में प्रगणकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पाली, 4 दिसम्बर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में पिछड़ा वर्ग से संबंधित जातियों के परिवारों का गहन एवं व्यापक सर्वे शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में प्रगणकों को विशेष प्रशिक्षण देकर सर्वे की सम्पूर्ण प्रक्रिया समझाई गई।

उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले इस सर्वे के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रगणकों को चरणबद्ध तरीके से विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि यह सर्वे अत्यंत समयबद्ध और महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी प्रगणक लगन और निष्ठा के साथ निष्पक्ष एवं सटीक सर्वे सुनिश्चित करें।

उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि पूरा सर्वे मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर — कल्याण सिंह, गणपत लाल पन्नू, ओमप्रकाश कुमावत और जयपाल सिंह ने प्रगणकों को विभिन्न भाग संख्याओं के अनुसार प्रशिक्षण दिया:

सुबह 10 बजे: भाग संख्या 56–105, सुबह 11 बजे: भाग संख्या 105–156, दोपहर 12 बजे: भाग संख्या 157–203, दोपहर 1 बजे: भाग संख्या 1–58, दोपहर 2 बजे: भाग संख्या 59–101 तथा 115–121

सर्वे में शामिल होंगी: 93 जातियाँ – राज्य की OBC सूची से, 5 जातियाँ – अति पिछड़ा वर्ग (EBC), 68 जातियाँ – केंद्र सरकार की OBC सूची से यह सर्वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सूची के अनुरूप किया जाएगा।

सवाई सिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, तेज कंवर राठौड़, सरोज सैन, रोमा जोशी, प्रियंका सैनी, स्नेहा चौधरी, रेखा हाटडिया, शादाब आलम, महेन्द्र कुमार, सोना सिंधी, किशोर कटारिया, रेखा वर्मा, प्रेरणा सोलंकी, नथमल, मुकेश गग्गड़, रमेश पंवार सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button