google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (पाली) के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने सोमवार को रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने भोजन-पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं पुनर्वास की प्रक्रिया समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई, कमरे, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई और मौसम के अनुकूल व्यवस्थाओं को उचित पाया।

पुनर्वास गृह की केयरटेकर निकी सागर ने जानकारी दी कि यहां मन्दबुद्धि बच्चों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शिक्षा और योग की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सचिव भाटी ने बच्चों के पुनर्वास से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त की और निर्देश दिए कि बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित की जाए। साथ ही समय-समय पर चिकित्सकीय जांच एवं रुचि आधारित गतिविधियों के आयोजन की बात कही। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ राजबहादुर सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button